Published Feb 12, 2018 06:14:00 मोलतोल संवाददाता
नई दिल्ली। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के उत्तरी भागों और आस-पास के क्षेत्र पर स्थित है। इसके जुड़े प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और दक्षिण पाकिस्तान के आस-पास के हिस्सों में देखा जा सकता है।
असम से बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लक्षद्वीप से कर्नाटक तट तक ट्रफ़ रेखा जा रही है। एक कोन्फ़्लुएन्स क्षेत्र विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के आस-पास के हिस्सों पर स्थित है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर बादल छाए हुए थे।
मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखी गई। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम देखा गया। प्रमुख शहरों के बारे में बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, मुंबई में 29.3 डिग्री, कोलकाता में 29.1 डिग्री, चेन्नई में 30.7 डिग्री और हैदराबाद में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसमी पूर्वानुमान : अगले 24 घंटों में,जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। इस बीच, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा, दिल्ली,राजस्थान के उत्तरी हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के मध्य भाग, मराठवाड़ा, दक्षिण बिहार और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और दक्षिण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं,दक्षिण तमिलनाडु तट, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
(मोलतोल ब्यूरो; +91-75974 64665)
मोलतोल.इन साइट को अपने मोबाइल पर खोलने के लिए आप इस QR कोड को स्कैन कर सकते है..